ओस की एक बूंद सी होती है बेटियाँ ,
स्पर्श खुरदरा हो , तो रोती है बेटियाँ !!
रोशन करेगा बेटा तो एक कुल का ,
दो - दो कुलों की लाज को ढोती है बेटियाँ !!
कोई नहीं दोस्तों एक दूसरे से कम ,
हीरा अगर है बेटा तो मोती है बेटियाँ !!
काँटो की राह पर खुद चलती रहेगी ,
औरो की राह में फूल बोती है बेटियाँ !1
विधि का विधान है यही दुनिया की रस्म,
मुठ्ठी से भरे नीर सी होती है बेटियाँ !!
No comments:
Post a Comment